ज्ञानमार्ग के आधारभूत सिद्धांत
नमश्कार, मेरा मार्ग ज्ञानमार्ग है इसलिए मैं यहाँ पर ज्ञानमार्ग से सम्बंधित थोड़ी सी जानकारी देने का प्रयास कर रहा हूँ।इस लेख में सबसे पहला सवाल ये है की ज्ञानमार्ग होता क्या है ? ज्ञानमार्ग की परिभाषा है कि ऐसा मार्ग जिस पर चलकर अज्ञान का नाश होता है ज्ञानमार्ग कहलाता है। अज्ञान का नाश इस मार्ग पर अपरोक्ष अनुभव व तर्क के द्वारा होता है। इसलिए कह सकते हैं कि ज्ञानमार्ग वह मार्ग है जो जीवन के आधारभूत प्रशनो का सीधा उत्तर बोध के माध्यम से देता है।